हलाली डैम स्थित रामकली गौशाला का SDM ने किया निरीक्षण, श्रमिकों को बांटे कंबल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शनिवार को रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने हलाली डैम स्थित रामकली गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के रख-रखाव, चारा, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा द्वारा गौशाला में कार्यरत श्रमिकों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी, सांची नायब तहसीलदार, सलामतपुर थाने के दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित गौशाला संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इन्हें और बेहतर बनाए रखने की बात कही।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा