दीवानगंज में सृजन कार्यक्रम का समापन, छात्र-छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण ADDL SP अतिथि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बचपन संस्था एवं वेलस्पन के सहयोग से संचालित सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर क्षमता वर्धन एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण पिछले एक माह से लगातार चल रहा था, जिसमें छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार उपस्थित रहे। साथ ही सालमपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। समापन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण से मिले अनुभव साझा किए।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज