भोपाल कमिश्नर ने दीवानगंज क्षेत्र में भ्रमण कर SIR की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने आज रायसेन के दीवानगंज में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर एसआईआर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ से फॉर्म 6, 7 तथा 8 के कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रायसेन SDM मनीष शर्मा तथा बीएलओ से विस्तृत जानकारी ली तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सटीकता, पारदर्शिता और समयसीमा का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि डोर टू डोर सत्यापन के दौरान मृत, स्थानांतरित एवं दोहरे नामों की पहचान सजगता से की जाए और दस्तावेजों का परीक्षण गंभीरता से हो। संभागायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन और त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान रायसेन तहसीलदार भी उपस्थित थे।
