दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू, फूलों और मिठाइयों से हुआ स्वागत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर भोपाल–बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत हो गई। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा के शुरू होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन के दीवानगंज स्टेशन पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक स्टेशन परिसर में एकत्र हुए और फूल बरसाकर ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गईं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से तीन नई यात्री ट्रेनों के हॉल्ट का शुभारंभ किया था, जिनमें दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव भी शामिल है। कोरोना काल के बाद से इस ट्रेन का स्टॉपेज दीवानगंज में बंद था, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से यात्री और स्थानीय लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। स्टॉपेज पुनः शुरू होने से अब दीवानगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भोपाल, विदिशा सहित अन्य बड़े शहरों तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के विकास और यात्रियों की जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्टेशन परिसर में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा