-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर अत्यधिक यातायात दबाब के चलते रोज़ बनते हैं जाम के हालात

-हाइवे 18 को 4 लेन करने से सुधर सकती है स्तिथि

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा हाइवे 18 के सलामतपुर कस्बे में एक आयशर मिनी ट्रक सड़क पर ही खराब हो गया। जिसकी वजह से भोपाल से विदिशा जाने वाले और विदिशा से भोपाल की और जाने वाले सैंकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। यह जाम तकरीबन आधे घंटे तक लगा रहा। और सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जानकारी मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आयशर मिनी ट्रक एमपी45 जी 0677 को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। इसी वजह से मिनी ट्रक खराब होने से भोपाल से विदिशा और विदिशा से भोपाल की और जाने वाले वाहनों की एक किलोमीटर लंबी लाइने लग गई। जो लगभग आधे घंटे तक लगी रहीं। पुलिस और स्थानीय रहवासियों की मदद से आईशर मिनी ट्रक को सड़क से हटाया गया तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

इनका कहना है।

कस्बे में आईशर मिनी ट्रक सड़क पर खराब होने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्तिथि बनी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस अमले ने ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू करा दिया था।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28