शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को सेवानिवृत्त पर दी विदाई
-श्री गोयल से शिक्षा लेकर कई छात्र-छात्राएं उच्च पदों पर हुए हैं पदस्थ
-27 वर्षों तक स्कूल में सेवाएं देकर दिया अपना योगदान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर में मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य अक्षय कुमार गोयल की सेवानिवृत्त पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्षय कुमार गोयल सलामतपुर के हायर सेकेंडरी विद्यालय में 1998 से पदस्थ थे। उन्होंने स्कूल में लगभग सत्ताईस वर्षों तक सेवाएं दी हैं। और वह ढाई वर्ष से प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्त थे। उनके द्वारा पढ़ाए गए कई छात्र-छात्राएं उच्च पदों पर पदस्थ हैं। उनका नाम बहुत ही संघर्षशील शिक्षकों में आता है। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए कई शासकीय दायित्वों का वखूबी निर्वहन किया। जिसके लिए उनको कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। उनका विदाई समारोह स्कूल परिसर में ही आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों सहित स्कूल के समस्त स्टाफ ने मिलकर उनको पुष्प गुच्छ, हार माला पहनाकर स्वागत किया। एवं इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अवध नारायण राय, निजाम अहमद कुरेशी, संतोष कुशवाहा, रजनी गुप्ता, बलवंत मौर्य, लीला किशन मीणा, आरती वर्मा, ममता श्रीवास्तव, रेणुका भार्गव, प्रदीप पाटील, श्रीमती जुबेरिया, उर्मिला वर्मा, कीर्ति सक्सेना, अमित सिंह चंदेल, लाल सिंह तोमर, प्रियंका जैन, नर्मदी मालवीय, भारती बाथम, वाहिद खान, राधे श्याम वंशकार,जेरोम खलको, नरेश सराठे, हेमंत वर्मा, जितेंद्र पांचाल सहित स्कूल के स्टॉफ व परिवार जन एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।

