बेसर गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, वन विभाग पर जबरन हटाने का आरोप
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम बेसर की ग्रामीण महिलाएं मंगलवार को बड़ी संख्या में रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह कई वर्षों से जिस भूमि पर काबिज होकर खेती किसानी कर अपनी आजीविका चला रही हैं, अब वन विभाग द्वारा उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि उनके परिवारों का गुजर-बसर इसी जमीन पर निर्भर है। अचानक हटाए जाने की कार्रवाई से वे बेहद चिंतित और परेशान हैं। इस संबंध में उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित समाधान की मांग की है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”