-31 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी साइकिल यात्रा

-देश की 22 चोटियों पर चढ़ चुकी हैं रायसेन जिले की अंजना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

'पेडल टू प्लांट 2025' अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने 31 दिसंबर को 4600 किलोमीटर की साईकिल यात्रा गुजरात में समाप्त की। इस दौरान उन्होंने सात राज्यों के लगभग 100 शहरों में एक लाख पौधरोपण कर अद्भुत मिशन को पूरा किया। उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अंजना के अद्भुत मिशन की सराहना की। उनके साथ निक्षा बारोट, निशा और निलेश भी यात्रा में शामिल हैं। अंजना ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की। सभी को लक्ष्य तय कर मिशन की तरह मेहनत करने की सलाह दी। मोबाइल का सही उपयोग कर ज्ञान और कौशल बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह आठ खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। अब तक देश की 22 चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। 

इन प्रमुख ऊंची चोटियों पर चढ़ चुकी हैं अंजना--अंजना यादव कई ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिनमें माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फिट, माउंट यू नाम पीक 20000 फिट, माउंट रेनोक पीक 16023 फिट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फिट, माउंट गोकू पीक 17929 फिट, माउंट पतासु पीक 13800 फिट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश , ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि में भी खेल चुकी हैं। अंजना यादव ने माउंटट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है जिसके भारत में तीन ही संस्थान है। और दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है उसका वेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। वह अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। और इसके अलावा भी वह रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती रहती हैं।

इनका कहना है।

मेने साईकिल से अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4600 किमी की यात्रा 31 दिसंबर को पूरी की है। और 60 दिनों में 100 शहरों में लगभग 1 लाख पौधरोपण भी किये हैं। और उन्होंने कहा कि उनका नया लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 2026 में जाना है। और उन्होंने सभी को लक्ष्य तय कर मिशन की तरह मेहनत करने की सलाह दी है।

अंजना यादव, अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28