-सलामतपुर थाने के बड़ौदा गांव की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

कभी कभी ज़रा ज़रा सी बात भी बड़ी घटना का रूप ले लेती है। ऐसे ही एक मामले में शराब पीने के लिए सो रुपये नही देने पर लोहे की रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया गया। मामला सलामतपुर थाने के बड़ौदा गांव का है। प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार बड़ौदा गांव में रहने वाले इंद्र जाटव पिता बलिराम जाटव के घर उनका छोटा भाई संतोष जाटव संक्रांति पर्व मनाने आया था। तभी शाम लगभग सात बजे उनके घर के सामने गांव के ही दीपक धाकड़ पिता राम सिंह धाकड़ आ गया और शराब पीने के लिए अड़ीबाजी करते हुए सो रुपये मांगने लगा। उन्होंने सो रुपये देने से मना किया तो गाली देने लगा और लोहे की रॉड से इंद्र जाटव के सिर में वार कर हमला कर दिया। जिससे सिर फट गया। और गंभीर चोटें आ गईं। वहीं बीच बचाव करने आए छोटे भाई संतोष को भी लोहे की रॉड से मार दिया। संतोष को भी सिर और आंख के पास गंभीर चोंट आ गईं। और आरोपी दीपक ने जाती सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गाली गलौच कर दी। पुलिस ने आरोपी दीपक के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 119(1), 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वीए) का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इनका कहना है ।

थाने के बड़ौदा गांव में शराब के लिए 100 रुपये की अड़ीबाजी करते हुए नही देने पर 2 भाइयों के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की घटना हो गई है। दोनों भाइयों के सिर में चोटें आईं हैं। आरोपी दीपक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28