सलामतपुर पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
-आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरजोरपुर गांव तरफ एक व्यक्ति पीले रंग के थैले में अवैध शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक दिलीप यादव मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और झोले की जांच करने पर उसमें 20 क्वार्टर अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब ज़ब्त कर आरोपी कोक सिंह लोधी पिता कमल सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी जमुनिया थाना सलामतपुर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिक स्टॉफ़ को मौके पर भेजा तो एक आरोपी को 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”