नंबर दिलाने के लिए पैसे का लालच, कॉपियों में अजीब अपील
ग्रेटर नोएडा। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों ने डिजिटल तरीके से गुरु दक्षिणा की पेशकश की है। छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका में मोबाइल नंबर लिखकर कहा है कि फोन कर लें, ऑनलाइन पैसे भेज दिए जाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि सबसे अधिक संदेश गणित, विज्ञान व अंग्रेजी की कॉपियों में मिल रहे हैं। यूपी बोर्ड की नोएडा स्थित जीजीआईसी में कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। शिक्षकों ने बताया कि वे निर्देशों का पालन करके ही कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार देख रहे हैं कि छात्रों ने गलत उत्तरों के नीचे ऊं नम शिवाय, जय श्री राम सहित कई धार्मिक शब्द लिखे हैं ताकि उनके गलत उत्तरों पर अंक न काटे जाएं। एक छात्रा ने लिखा है, ‘गुरुजी पास कर दो। निकाह के कारण पढ़ नहीं पाई। ससुराल में फेल होने का रिजल्ट आया तो बदनामी होगी। कृपा करके नइया पार लगा दीजिए।
चार अप्रैल तक चलेगा मूल्यांकन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड की ओर से चार अप्रैल तक मूल्यांकन को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंटर की 1500 कॉपियों का मूल्यांकन शेष रह गया है। अब केवल कागजी कार्य रह गए हैं। उन्हें समय से पहले खत्म कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं की जनपद में 1.63 लाख से अधिक कॉपियां आई हैं।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश