सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

एकीकृत माध्यमिक शाला डंडेरा में वार्षिक खेल उत्सव के तहत विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जैसे सिंगल दौड़, युगल दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ ,मेंढक दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद इत्यादि। एकिकृत मध्यमिक शाला डंडेरा में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपना कला कौशल दिखाया। खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजेंद्र बघेल ने कहा कि बच्चों को हमेशा खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन में महत्वपूर्ण बताया। साथ ही विद्यालय के सांस्कृतिक व पारंपरिक शिक्षा की सराहना की।इस कार्यक्रम का प्रारंभ परेड से हुआ जिसका सफल संचालन राजेंद्र बघेल के द्वारा किया गया। साथ ही बच्चों ने रिंग फारमेशन, ड्रिल डांस व देश-भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM