अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

थाना पुलिस क्षेत्र में महिलाओं से जुड़े अपराधों से संबंधित जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को अपराधों से बचने के लिए जागरूक कर रही है। बुधवार को थाने के एसआई जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक जितेंद्र वर्मा और महिला आरक्षक रीना राजपूत ने राजीवनगर और आसपास क्षेत्र सहित थाने आने वाली महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही मानव दुर्व्यापार क्या है और महिला हेल्पलाइन नंबर भी बताए। उन्होंने महिलाओं को बताया कि बच्चों से भीख मंगवाना, अश्लील सामग्री तैयार करवाना, जबरदस्ती काम करवाना, महिलाओं बच्चों की खरीद-फरोख्त कर उनसे वेश्यावृत्ति कराना, अवैध तरीके से बच्चे गोद लेना, महिलाओं, बच्चों, पुरुषों को गुमराह कर उनसे बंधुआ मजदूरी करवाना, महिलाओं बालिकाओं की खरीद-फरोख्त कर उनसे जबरन शादी करना, नौकरी अच्छे रोजगार का लालच देकर अपने चंगुल में फंसाना और इसके साथ ही महिलाओं को यह भी बताया गया कि पीड़ितों की कैसे पहचान करें जैसे चेहरे पर डर, चिंता घबराहट का भाव एवं अन्य बोली भाषा का बोलना गुमसुम रहना। शरीर पर मारपीट चोट के निशान। बच्चों द्वारा अपनी उम्र से बड़ा होने का दावा करना। समूह के लोगों की वेशभूषा शारीरिक बनावट में भिन्नता। पुलिस को देख कर छुपना भागना। दंपतियों की उम्र में काफी अंतर होना। किसी एक व्यक्ति के पास संदिग्ध रूप से समूह के सभी व्यक्तियों के पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज होना। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन 100/112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग 7827170170,  एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन 10582,  मेरी ट्रस्ट लाइन बच्चों की ऑनलाइन परेशानी हेतु 6363176363 और पुलिस मोबाइल ऐप से संबंधित जानकारी महिलाओं को उपलब्ध कराई गई। वहीं थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गांव जाकर पुलिस महिलाओं को अपराधों से बचने और उनके अधिकार सहित हेल्पलाइन नम्बर भी उपलब्ध करा रही हैं।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM