-पुलिस ने पीएम के लिए शव को भेजा सांची स्वास्थ्य केंद्र

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात महिला का लगभग पांच दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। महिला का शव काफी दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह से खराब हो चुका था। उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जानकारी अनुसार पुलिस को रेल्वे कर्मचारी निर्भय सिंह अहिरवार ने सूचना दी थी कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच रही होगी। और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। ऐसी भी चर्चा है कि महिला की मौत भूख प्यास के चलते हुई है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का पांच दिन पुराना शव रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला है। उसकी शिनाख्त नही हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मर्ग का मामला कायमकर आगे की विवेचना की जा रही है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM