अदनान खान भोपाल। IND28.COM

भोपाल में जालसाज ने महिला को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में एविएशन विभाग का डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ठग लिए। पैसा मिलने के बाद आरोपी ने उसे केन्द्रीय गृह मंत्रालय का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी थमा दिया। पीड़िता ने जब लेटर के बारे पता लगाया, तो वह फर्जी निकला। इस संबंध में कोहेफिजा थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पुलिस के मुताबिक नदी चौराहा गायत्री मंदिर के पास गंगा आश्रम सीहोर की रहने वाली रेखा रायकवार पिता स्व. जगदीश प्रसाद रायकवार बेरोजगार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसे नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच, उम्मानपुरा चौराहा विनीता अपार्टमेंट निवासी सुकान्तोदास से उसकी पहचान हुई। सुकान्तोदास चक्रवर्ती ने बताया कि उसकी गृह मंत्रालय में पकड़ है। अभी होम मिनिस्ट्री के एविएशन डिपोर्टमेंट में डायरेक्टर के पद के लिए वैकेंसी निकली है। उसने रेखा को 15 जनवरी 2020 का शासकीय कार्यालय इंडियन मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स लिखे लेटर पेड नोटिफिकेशन दिखाया। रेखा को झांसा दिया कि तुम्हारी इस पद पर वह पोस्टिंग करा देगा। 18 लाख रुपए लगेंगे। झांसे में आई रेखा ने पैसा देने के लिए तैयार हो गईं।इस पर सुकान्तोदास ने रेखा को केवाईसी डाक्यूमेंट, बैंक स्टेटमेंट की डिटेल उसे दिया। प्रोजेक्ट कास्ट फीस के रुपए में उसने साढ़े 5 लाख रुपए ले लिए। यह रकम उसने कोहेफिजा स्थित होटल स्वीट स्टार्स में लिए। इसके बाद उसने अलग-अलग दिन 13 लाख रुपए। पैसा मिलने के बाद आरोपी ने उसे डायरेक्टर के पद पर अपाइन्टमेंट दिया। जो 22 फरवरी 2022 को जारी किया गया था। इसके अनुसार मासिक वेतन 50,000 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया था।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM