अदनान खान भोपाल। IND28.COM

इंदौर शहर के आजाद नगर में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति जब घर पहुंचा तो पत्नी ने गेट नहीं खोला। मकान मालिक की मदद से गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचा तो ममता फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। वहीं बाणगंगा और एमआईजी इलाके में भी दो बुजुर्गों ने डिप्रेशन के चलते अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मयूर नगर में रहने वाली ममता (20) पति गोविंद बवेरिया ने गुरुवार को अपने घर में जान दे दी। पुलिस ने बताया कि ममता अपने घर पर दोपहर में अकेली थी। शाम को पति काम से वापस आया तो काफी देर तक उसने गेट नहीं खोला। जिसके बाद धक्का देकर गेट तोड़ा गया। तो ममता फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ममता अपने ससुराल से कुछ दूरी पर किराये के घर में रहती थी। उसकी शादी को भी दो साल हुए थे। आज़ाद नगर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

 

डिप्रेशन के चलते 2 बुजुर्गों ने दी जान

इंदौर के बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा में रहने वाले राम (55) पुत्र उजागर सिंह यादव ने गुरुवार को जहर खा लिया। उपचार के लिये उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने शुक्रवार की दोपहर में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि राम ई रिक्शा चलाकर गुजर बसर करते थे। पुलिस के मुताबिक कुछ समय से वह एक्सीडेंट के चलते डिप्रेशन में चले गए थे। वही एमआईजी इलाके की कुमेडी कांकड में रहने वाले 60 साल के आरिफ अली ने भी शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक उनका शव परिवार के लोगो ने फंदे पर लटके देखा था। मामले में जांच की जा रही है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM