सलामतपुर थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न: गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सलामतपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे गणेश उत्सव तथा अन्य आगामी त्यौहारों को क्षेत्र में पूर्ण शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना रहा।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष मकसूद मंसूरी, बल्लभदास अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा,श्रवण मालवीय, किशन मीणा, प्रीतम मालवीय और रूपेश यादव शामिल हुए। इनके अलावा सलामतपुर कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए वरिष्ठ नागरिक, नगर रक्षा समिति, ग्राम रक्षा समिति और विभिन्न गणेश झांकी समितियों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
यातायात, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था के रखे सुझाव--उपस्थित नागरिकों एवं झांकी समिति के पदाधिकारियों ने त्यौहारों के दौरान यातायात, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि बैठक में आए सभी महत्वपूर्ण सुझावों एवं समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
पंडालों में हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम--थाना प्रभारी ने झांकी आयोजकों और संचालकों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने सभी धर्मों और वर्गों के लोगों से अपील की कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्यौहारों की परंपरा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से निभाएं। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जाएगी।






























सामने से आई तेज लाइट और हो गया हादसा: सलामतपुर ROB के पास खाई में गिरी कार, टला बड़ा हादसा
भोपाल विदिशा हाईवे की बालमपुर घाटी बनी 'डेथ ज़ोन': कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन घायल
सलामतपुर थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न: गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील
मौसम का यू-टर्न: बारिश थमी तो वायरल ने पसारे पांव, 3 से 5 दिन तक नहीं उतर रहा बुखार
सलामतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास
रोशन सिंह राजपूत की 22वीं पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि