-​त्योहारों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा का एहसास कराने पुलिस ने संभाली कमान

​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने और असामाजिक तत्वों में खौफ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सलामतपुर कस्बे में पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर गश्त--यह फ्लैग मार्च भोपाल-विदिशा हाईवे 18 के मुख्य मार्गों, सलामतपुर कस्बे के प्रमुख रास्तों और स्थानीय बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सांची टीआई रामबिलोचन शर्मा, सांची के नायब तहसीलदार और सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने किया। इस दौरान थाने का पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ मार्च में शामिल रहा।

सुरक्षा का वादा और असामाजिक तत्वों को चेतावनी---सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस बल त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरत रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा और सेवा की भावना को मजबूत करना है, ताकि सभी नागरिक आगामी त्योहारों को भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28