शादी की खुशियों में सेंध: भाई का मोबाइल चोरी, पुलिस में शिकायत
-14 हज़ार रुपए कीमत का मोबाइल चोरी होने से युवक परेशान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेड़िया गांव निवासी अभिषेक रावत पिता पप्पू रावत का मोबाइल उनके घर से चोरी हो गया। घर में उसकी बहन की शादी समारोह की खुशियां चल रही थी। तभी इस वारदात को किसी चोर ने ही अंजाम दिया है। बुधवार को सलामतपुर थाने आए अभिषेक रावत ने बताया कि वह अटारीखेजड़ा जिला विदिशा में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। उनके घर में बहन रोशनी की शादी समारोह को लेकर खुशियों का माहौल बना हुआ था। वह सब शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। तभी उसके घर से उसका 14 हज़ार रुपए कीमत का ओप्पो कंपनी का मोबाइल किसी चोर ने चुरा लिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी की जानकारी मिलते ही अभिषेक ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। अभिषेक ने थाना सलामतपुर में पहुंचकर घटना की जानकारी दी और मोबाइल की बरामदगी के लिए आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को जानकारी साईबर सेल में देकर मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगा दिया है। जल्दी ही मोबाइल को ट्रेस कर लिया जाएगा।

15 दिवसीय शिविर में 40 महिलाएं और युवतियां सीख रही स्वरोजगार से जुड़ी आधुनिक तकनीकें
हाइवे 18 पर लोडिंग ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, 2 घायल, ड्रायवर मौके से फरार
पानी को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचीं, पानी दो-पानी दो” के नारों से गूंजा अंबाडी
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर दीवानगंज में जानलेवा गड्ढे से फिर हादसा, महिला गंभीर घायल
शादी की खुशियों में सेंध: भाई का मोबाइल चोरी, पुलिस में शिकायत
राशिफल 21 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली
सीएचसी पलारी के लैब में जांच सुचारू रूप से संचालित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की भेंट
ग्रामीण विकास में रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राज्य सरकार इनके हित की चिंता करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव