15 दिवसीय शिविर में 40 महिलाएं और युवतियां सीख रही स्वरोजगार से जुड़ी आधुनिक तकनीकें
-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा है प्रशिक्षण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
वेल नेतृत्व परियोजना अंतर्गत वेलस्पन फाउंडेशन द्वारा सलामतपुर एवं बेरखेड़ी टुंडा में 15 दिवसीय निशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की 40 महिलाओं व युवतियों को सिलाई एवं कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, मशीन संचालन, फिनिशिंग, कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग, मेज़रमेंट तथा फैब्रिक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों के साथ गुणवत्तापूर्ण सिलाई कार्य सिखाया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। वेलस्पन फाउंडेशन क्रियान्वयन संस्था निवसीड बचपन भोपाल द्वारा संचालित यह पहल ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

15 दिवसीय शिविर में 40 महिलाएं और युवतियां सीख रही स्वरोजगार से जुड़ी आधुनिक तकनीकें
हाइवे 18 पर लोडिंग ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, 2 घायल, ड्रायवर मौके से फरार
पानी को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचीं, पानी दो-पानी दो” के नारों से गूंजा अंबाडी
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर दीवानगंज में जानलेवा गड्ढे से फिर हादसा, महिला गंभीर घायल
शादी की खुशियों में सेंध: भाई का मोबाइल चोरी, पुलिस में शिकायत
राशिफल 21 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली
सीएचसी पलारी के लैब में जांच सुचारू रूप से संचालित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की भेंट
ग्रामीण विकास में रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राज्य सरकार इनके हित की चिंता करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव